Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



सवाई माधोपुर/ गंगापुर सिटी (चन्द्रशेखर शर्मा)। पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के मुख्य अतिथ्य एवं नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल की अध्यक्षता में  नगर परिषद उदेई मोड़ जॉन के कार्यरत सफाई कर्मियों का कुशलगढ़ स्थित कार्यालय पर अपोलो कंपनी एवं स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा टी-शर्ट एवं मास्क देकर सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक ने सफाई कर्मियों की कार्य की प्रशंसा करते वह अपने आप को सुरक्षित रखते हुए शहर को स्वच्छ रखें। इस पर सफाई कर्मियों द्वारा शहर की स्वच्छता एवं कोरोना को हराने ने की शपथ ली गई।
 इस कार्यक्रम में 82 स्वच्छ कार बन्धुओं का सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल, उपसभापति वीरेंद्र शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, महेश कटारिया पार्षद, राम सिंह खटाना, अपोलो कंपनी के मैनेजर गोपाल गुप्ता उपस्थित थे।

Previous Post Next Post