गंगापुर सिटी (चंद्रशेखर शर्मा)। भाजपा के सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में संचालित चाय - बिस्किट का नाश्ता कार्यक्रम शुक्रवार को लगातार 23 वें दिन भी जारी रहा ,फ्रंटलाइन वॉरियर्स को जिस आत्मीय भाव से कार्यकर्ता चाय - बिस्किट दे रहे हैं वह अपनत्व का भाव है ।विभिन्न क्षेत्रों से अलग - अलग कार्यकर्ता नियत समय पर अपनी जिम्मेदारी के अनुसार पहुंच कर इस पूर्ण मसाला युक्त चाय को तैयार करते है ।
शुक्रवार को चाय बनाने व वितरण की जिम्मेदारी मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास,मनीष सिराधना, चिरंजीलाल लोधा,नमो गुर्जर ,राहुल गर्ग, गोपाल गर्ग द्वारा निभाई गई।
जरूरतमंदों को भोजन व्यवस्था के अंतर्गत शहर के विभिन्न वार्डो में 960 पैकेटों का वितरण किया गया ।भोजन व्यवस्था नगर सभापति शिवरतन अग्रवाल द्वारा अनवरत जारी है ।
