Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



सवाई माधोपुर/ बौंली( चंद्रशेखर शर्मा)। बौंली उपखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रेंज परिसर में  पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी बद्रीनारायण मीणा थे, जिनके द्वारा एक पौधा रोप वृक्षारोपण कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों को वर्तमान में हो रही पर्यावरणीय समस्याओं को देखते हुए जैव विविधता और वनों के महत्व के बारे में समझाया गया।

इस दौरान  उपखण्ड अधिकारी बौंली बद्री नारायण मीना सहित क्षेत्रीय वन अधिकारी बौंली  लक्ष्मीकांत जैमन, वनकर्मी बुद्धन खां, प्रहलाद सिंह , घनश्याम शर्मा , छोटी देवी व रामराय शर्मा आदि भी उपस्थित थे।

أحدث أقدم