सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजपा का चाय- नाश्ता अभियान गंगापुर शहर में अनवरत जारी
सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी(चंद्रशेखर शर्मा)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशव्यापी सेवा ही संगठन अभियान के तहत गंगापुर ईकाई द्वारा पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में संचालित चाय - बिस्कुट कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का भाव एवं ज़ज्बा देखने लायक हैं ,
भाजपा के झंडे व बैनर से सुसज्जित टेंपू जैसे ही कोरोंना योद्धांओ के बीच ड्यूटी पोईंट पर पहुचता हैं , तो कार्यकर्ता टेम्पों से नीचे उतरते हैं,तो लोगों के कानों में ये आवाज गूंजती सुनाई देती है
'' बाबुजी चाय गर्म - मसालेदार '' और यह आवाज एक दम सभी का ध्यान अपनी ओर खिचती हैं |
भाजपा कार्यकर्तांओ द्वारा लगातार सभी ड्यूटी पोईंटो , अस्पताल, रेल्वे स्टेशन , ऐम्बुलेंसकार्मियो, मिडियाकार्मियो, पुलिसकार्मियो को चाय नास्ता दिया जा रहा हैं |
आज की चाय व्यवस्था मे मिथलेश व्यास, घासीलाल, मनीष सिराधना, संदीप सिंह, द्वारा चाय वितरण कार्य किया गया |
भूखे के भोजन व्यवस्था में 533 भोजन पैकेट का वितरण विभिन्न वार्डो में जरूरतमंदों को किया गया, जिसमें 60 पैकेट की व्यवस्था पंडित मोहन आचार्य द्वारा की गई व शेष पैकेटो की व्यवस्था सभापति शिवरतन गुप्ता द्वारा की गई |



