उपखंड मुख्यालय मलारना डूंगर सामुदायिक अस्पताल पहुंच करवाया टीकाकरण सवाई माधोपुर/ मलारना डूंगर (चंद्रशेखर शर्मा) मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मलारना चौड़ कस्बे के युवाओं ने सोमवार को उपखंड मुख्यालय मलारना डूंगर पहुंचकर यहां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक साथ टीकाकरण करवाया। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। कोविड-19 वैक्सीन की कमी के कारण पहली डोज के लिए 18 से 45 वर्ष के लोगों में शामिल ये युवा निर्धारित तिथि 1 मई से ही टीकाकरण के लिए प्रयासरत थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलारना डूंगर में कोविड-19 वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता के बाद इनके इंतजार की घड़ी खत्म हुई। आज सोमवार को ही मिले मैसेज के बाद अपने कस्बे मलारना चौड़ से चलकर युवा उपखंड मुख्यालय पहुंचे और जोश-खरोश के साथ कोविड-19 का टीका लगवाया। भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री रामराज खाती ने बताया कि टीकाकरण को लेकर लोगो में अलग अलग अफवाह फैलाई जा रही है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। टीका लगवाना बहुत जरूरी है, क्योंकि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बीच इसके बढ़ते संक्रमण से अपने आप को बचाने हेतु टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। कस्बे के युवाओं ने सभी लोगों से ज्यादा से ज्यादा टिके लगवाने की अपील की है। अमित कुमार शर्मा, आदित्य शर्मा, दिलखुश सैन, मनीष शर्मा, शिवानी शर्मा, प्रियंका शर्मा व गरिमा शर्मा आदि ऐसे नाम हैं, जिन्होंने खास उत्साह के बीच कोविड-19 की प्रथम डोज लगवाई।
कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर मलारना चौड़ कस्बे के युवाओं में दिखाई दिया उत्साह
माटी की महक न्यूज़
