Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

सवाई माधोपुर (चंद्रशेखर शर्मा)।रक्त बिना नहिं जी सके, इक दिन भी इन्सान..

रक्त से अपने दिजिये, यारों जीवन दान....                            इसी ध्येय वाक्य को चरितार्थ करने के उद्देश्य से रक्तदान के प्रति समर्पित  महादानी रक्तवीर डॉ.एम.एल. बमणावत ने शुक्रवार को रक्तदान कर अपने फर्ज का बखूबी निर्वहन किया। कोरोना काल जैसी महामारी में अपनी इच्छा से रक्तदान करने के लिए बमणावत प्रतिष्ठा ब्लड बैंक पहुँचे और ब्लड डोनेट किया। सोशल मीडिया प्रभारी कालूराम मीना जोलन्दा  ने बताया कि कोरोना काल में लॉकडाउन की वजह से ब्लड बैंक में ब्लड की भारी कमी को देखते हुए  डॉ.एम.एल.बमणावत ने स्वयं रक्तदान किया और दूसरे अन्य लोगों से भी रक्तदान करने की विनम्र अपील की ताकि, इस संकट के दौर में रक्त की कमी के चलते किसी मरीज को अपनी जान नहीं गंवानी पड़े। रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप सवाई माधोपुर सहित विभिन्न रक्तदान शिविर आयोजित करने वाले समूहों से जुड़े लोगों ने डॉ.एम.एल.बमणावत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, ईश्वर से उनके दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना भी की। ताकि वे ऐसे ही जरूरतमंदों की सेवा करते रहे।

 

Previous Post Next Post