Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

   गोवंश के लिए पानी की व्यवस्थार्थ विभिन्न जगहों पर रखी जाएंगी पानी की खेलें।              सवाई माधोपुर (चंद्रशेखर शर्मा)।सैनी (माली) समाज  सवाई माधोपुर के जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी सचिन सैनी की ओर से सामान्य चिकित्सालय, आलनपुर सर्किल, एवं परमहंस गौशाला में गोवंश को चारा खिलाकर गौ सेवा की गई।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब इस भीषण गर्मी को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर बेजुबान जानवरों के लिए पक्की पानी की खेले रखवा कर कार्यकर्ताओं को नियमित पानी भरने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा बेजुबान पक्षियों के लिए भी परिंडे बांधे जाएंगे | जिला प्रवक्ता राजेश सैनी ने बताया कि लॉकडाउन के बीच विभिन्न तहसीलों में सर्व समाज के लोगों के परिवारों में कोरोना वैश्विक महामारी से एक न एक व्यक्ति की मौत हुई है उनके घर घर मिलने का कार्यक्रम रखा जाएगा साथ ही सभी तहसील अध्यक्षों को आदेश दिया गया है, कि आप सभी गरीब परिवार की हर संभव मदद करें। जिलाध्यक्ष सचिन सैनी जी की ओर से सवाई माधोपुर जिला अस्पताल में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी एल मीणा के आदेश अनुसार वैक्सीनेशन सेंटर पर लाभार्थियों के लिए भीषण गर्मी को देखते हुए टेंट लगवा कर छाया की व्यवस्था भी की गई है ताकि 18 से 44 वर्ष के आयु के लाभार्थियों को धूप में खड़ा होने में कोई परेशानी ना हो |इसके अलावा प्रतिदिन शाम को 27 दिनों से खंडार रोड़ पर बंदरों को फल व बिस्किट खिला कर सैनी समाज के पदाधिकारियों द्वारा भूख से व्याकुल जानवरों की सेवा की जा रही है|

 


Previous Post Next Post