मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात यास तूफान से प्रभावित इलाकों बंगाल और ओडिशा का शुक्रवार को दौरा किया। इस दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि पीएम मोदी ने चक्रवात तूफान से प्रभावित राज्यों को राहत दी है। इस तूफानी आपदा में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति दुख प्रकट किया है। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपेय और गंभीर घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।पीएमओ के जारी बयान में कहा गया कि पीएम मोदी ने तत्काल राहत गतिविधियों के लिए 1000 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की गई है। इसमें से ओडिशा को 500 करोड़ रुपये तुरंत दिए जाएंगे। इसके अलावा 500 करोड़ रुपये बंगाल और झारखंड को सौंपे जाएंगे जहां पर चक्रवाती यास तूफान की वजह से हुए नुकसान को लेकर ये वित्तीय मदद का ऐलान किया गया है।पीएमओ ने कहा कि केंद्र सरकार चक्रवाती तूफान यास से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए अंतर मंत्रालयी दल का गठन करेगा जो राज्यों का दौरा कर हालात का जाएगा लेगा। यह दल केंद्र सरकार के सामने अपनी रिपोर्ट पेश करेगा। इसके आधार से राज्यों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने बंगाल, ओडिशा और झारखंड को आश्वस्त किया है कि इस तूफानी संकट के समय केंद्र सरकार उनके साथ खड़ी है।चक्रवाती तूफान के बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चक्रवाती तूफान यास से सबसे ज्यादा बंगाल प्रभावित हुआ है। राज्य के एक करोड़ लोग तूफान से प्रभावित हुए और 3 लाख घरों को नुकसान पहुंचा है।
