Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

सवाई माधोपुर(चंद्रशेखर शर्मा)। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने तथा गाइड लाइन की सख्ती से पालना करवाने में पुलिस की भी अहम भूमिका रही है। पुलिस के जवानों को संक्रमण से बचाने तथा उपचार उपलब्ध करवाने के लिए पुलिस लाइन में 10 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। इस कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने फीता काटकर किया। 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस जवानों को कोविड के उपचार की सुविधा मिल सके। इसके लिए पुलिस लाइन के सभागार में कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। कोविड केयर सेंटर पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, बेड, दवाईयां सहित अन्य संसाधन उपलब्ध करवाए गए। उन्होंने बताया कि चौथमाता ट्रस्ट के सहयोग से बेड की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार अन्य संसाधन भी उपलब्ध हुए है। कोविड केयर सेंटर बनने से पुलिस के जवानों को कोविड संक्रमण होने पर त्वरित उपचार मिल सकेगा। 

उन्होंने केयर सेंटर के शुभारंभ के बाद बताया कि गाइड लाइन की पालना करवाने सहित संक्रमण के प्रसार को रोकने में पुलिस की महती भूमिका रही है। पुलिस द्वारा गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के चालान काटने तथा अनावश्यक चलने वाले वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस मौके पर चौथ माता ट्रस्ट के श्रीदास सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र दानोदिया, पुलिस उपाधीक्षक नारायण तिवाडी, राकेश राजोरा, कृष्णा सामरिया सहित अन्य पुलिस के जवान मौजूद थे।

أحدث أقدم