Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
, नियमों की अवहेलना पड़ेगी भारी।

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। सवाई माधोपुर जिले में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने आदेश जारी कर राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 में संशोधन कर दिया है। गंगापुर सिटी के उप जिला कलेक्टर विजेन्द्र मीना ने बताया कि लॉकडाउन खुलने के पश्चात् गंगापुर उपखंड में दुकानदारों तथा आमजन द्वारा फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं की जा रही है। जिसके कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने एवं इसके प्रसार का खतरा बढ़ता जा रहा है, जिससे कोरोना वायरस के अत्यधिक संकमण की सम्भावना होकर नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन एवं लोक शांति को खतरा है। कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए उप जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर सभी राजकीय व निजी शैक्षणिक संस्थान, कारखाने, शॉपिंग मॉल्स, बैंक, शोरूम आदि एवं दुकानदारों को प्रवेश द्वार पर कोरोना बचाव संबंधी पोस्टर प्रदर्शित करना होगा। साथ ही दुकानदारों तथा आमजन को फेस मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करनी होगी। पालना नहीं करने करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार निर्धारित जुर्माने अथवा दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पालना नहीं करने वालों पर आज शहर के कई स्थानों पर प्रशासन द्वारा चालान भी बनाए गए।
أحدث أقدم