Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
6 जुलाई को योग कार्यक्रम का आगाज।
सवाई माधोपुर@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। सवाई माधोपुर जिले में कोरोना जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है। नेहरू युवा केन्द्र के कार्यकर्ताओं द्वारा भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव एवं सावधानियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक हर्षित खंडेलवाल ने बताया कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से साइकिल रैली, पैदल मार्च के माध्यम से जागरूक किया गया। वहीं 6 जुलाई को सुबह योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। योग के माध्यम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए लोगों को अवेयर किया जाएगा। इसी प्रकार नेहरू युवा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा दीवारों पर नारा लेखन कर कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता का संदेश जन जन तक पहुंचाया जाएगा।
Previous Post Next Post