Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। सवाई माधोपुर जिले में शनिवार का दिन भी राहत नहीं दे पाया। क्योंकि कोरोना संक्रमण  के विस्तार का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा, जिसके चलते एक बार फिर गंगापुर सिटी में  नया कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 109 हो गई है।
सूत्रों के अनुसार गंगापुर शहर स्थित मुनीम पाड़ा निवासी 60  वर्षीय वृद्ध कोरोना पॉजिटिव मिला है। जिले में कोरोना संकट के बादल सबसे ज्यादा गंगापुर सिटी पर छाए हुए हैं। आज की तारीख में गंगापुर में 89 केसेज है, जिनमें से 72 ने रिकवर कर लिया है। आप केवल 12 एक्टिव केस शेष है बल्कि 5 संक्रमित लोगों की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है। गंगापुर सिटी स्थित कोविड सेंटर पर 4 कोरोना पॉजिटिव भर्ती है।
गंगापुर में दिनों-दिन कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। हालांकि प्रशासन की ओर से चार कॉलोनियों को बल्लियां लगाकर बंद कर दिया गया, लेकिन इससे कोई खास नतीजा नजर नहीं आ रहा है।
प्रशासन व चिकित्सकों की सजगता से गंगापुर सिटी में बने कोविड सेंटर पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज बहुत ही बेहतर तरीके से हो रहा है। स्थिति यहां तक बन गई कि गंगापुर के मरीज, जो जयपुर में भर्ती है वे भी अब गंगापुर सिटी में बने कोविड सेंटर की ओर रुख कर रहे हैं। कोविड सेंटर में भर्ती रहे मरीजों का कहना है कि वे यहां के इलाज से बहुत ही संतुष्ट हैं।
Previous Post Next Post