Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
                                                फ़ोटो -संजय जैन
माटी की महक न्यूज़ किशनगढ। श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन पंचायत एवं सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान व आचार्य शशांक सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में रविवार को रूपनगढ़ रोड स्थित आचार्य धर्मसागर भवन में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव का शुभारंभ मुनिसुव्रतनाथ भगवान के चित्र के समक्ष श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार पाटनी मंत्री सुभाष बड़जात्या उपाध्यक्ष  दिलीप कासलीवाल कोषाध्यक्ष चेतन प्रकाश पांड्या के साथ कन्हैयालाल बड़जात्या प्रकाशचंद पापड़ीवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंगला चरण अनिता बाकलीवाल ने किया।
कार्यक्रम में भगवान मुनिसुव्रतनाथ, आचार्य शांति सागर महाराज, आचार्य वर्धमान सागर महाराज, आचार्य विद्यासागर महाराज, आचार्य सन्मति सागर महाराज, आचार्य सिद्धांत सागर महाराज को अर्घ्य समर्पित करने के पश्चात आचार्य शशांक सागर महाराज एवं मुनि संदेश सागर महाराज की भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की गई। अष्ट द्रव्य से श्रावक श्राविकाओ में नाचते गाते हुए भक्ति भाव से अर्घ्य समर्पित किए। कार्यक्रम में आचार्य शशांक सागर महाराज ने कहा कि सकारात्मक सोच से ही जीवन को सफल बनाया जा सकता है। नकारात्मकता सोच नरक के समान है। गुरु के बिना जीवन अधूरा है। उन्होंने गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए सभी को मंगल आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में आचार्यश्री के पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य शेखर चंद मोहित कुमार पाटनी को मिला। मंच संचालन अजीत बाकलीवाल ने किया। कार्यक्रम में विजय कासलीवाल, मोहन लाल पाटनी, भागचंद बोहरा, सुशील अजमेरा, विकास पाटनी, गौरव पाटनी, सुरेश बगड़ा, अनिल पाटनी, मुकेश पाटनी, सुभाष चौधरी, संजय छाबड़ा, पदम गंगवाल, संजय जैन, महेंद्र बाकलीवाल, अनिल गंगवाल, अमित बाकलीवाल, प्रवीण छाबड़ा, विमल बाकलीवाल, योगेश पाटनी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।

चातुर्मास मंगल कलश स्थापना 10 को
आचार्य शशांक सागर महाराज ससंघ का चातुर्मास मंगल कलश स्थापना कार्यक्रम 10 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। चातुर्मास मीडिया प्रभारी संजय जैन के अनुसार श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत एवं सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में 10 जुलाई को दोपहर 1 बजे रूपनगढ़ रोड स्थित आचार्य धर्मसागर भवन में चातुर्मास मंगल कलश स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
Previous Post Next Post