माटी की महक न्यूज अजमेर /उंटडा । समाजिक संस्थान देशवाली मदद फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा सरपँच दिलबाग खान महफूज खान अजरुदीन के साथ संस्था ने उंटडा गांव में एक विधवा बहन की तीन लड़कियां की शिक्षा के लिए दस हजार रुपये नकद राशि द्वारा मदद दी गयी। संस्थान के सदस्य इकबाल खान देशवाली ने बताया कि इनके पति का तीन साल पहले लंबी बीमारी के कारण इंतकाल हो गया था और अभी ये अपना व बच्चियों का पालन पोषण नरेगा में मजदूरी जाकर कर रही है पति की लंबी बीमारी के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गयी थी इस लिए संस्थान ने इनकी परिस्थिति को देखते हुवे बच्चीयों को स्कूल भेजने के लिए अपनी और से नगद मदद दी और लड़कियों को स्कूल भेजने के लिए परिवार का हौसला बढ़ाया। संस्था राजस्थान के दस जिलों में आर्थिक कमजोर परिवारो को बच्चो की शिक्षा विधवाओ व आर्थिक कमजोर परिवार को रोजगार व बच्चियों की शादियों ब्लड की जरूरत पड़ने पर रक्तदान में मदद कर रही है।
बच्चियों की शिक्षा के लिए देशवाली मदद फाउंडेशन संस्था ने बढ़ाये हाथ
माटी की महक न्यूज़
