Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
                सवाई माधोपुर@ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। टोंक- सवाई माधोपुर लोकसभा सदस्य सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भाजपा कोटा शहर ओ.बी.सी.मोर्चा के वर्चुअल सम्मेलन को सम्बोधित किया। इस अवसर पर सांसद जौनपुरिया ने ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के जरिए मोदी सरकार 2.0 की 1 साल की उपलब्धियों, आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत भारत को आत्म निर्भर बनाने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की विस्तृत जानकारी दी। सांसद ने इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान पैकेज तथा केन्द्र सरकार द्वारा लिए गए फ़ैसलों के विषयों एवं आगामी रणनीति के बारे में भी कार्यकर्ताओं को मोटिवेट किया।
Previous Post Next Post