Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
    सवाई माधोपुर @ चंद्रशेखर शर्मा । रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप सवाई माधोपुर एवं रोटी बैंक कोटा के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय कोटा स्थित शहीद स्मारक में बुधवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर विधिवत रूप से संपन्न हुआ। डॉक्टर दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ रक्तदान स्थल पर शहीदों को नमन कर एवं श्रद्धाजंलि अर्पित कर किया गया। रक्तदान शिविर में 11 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान शिविर के चलते शिविर सयोंजक पीहू मीना द्वारा रक्तवीरों को रक्तदान का महत्व बताते हुए रक्तदान से जुड़ी हुई भ्रांतियां भी दूर की गई। रक्तदान शिविर के दौरान ही रक्त दाता- जीवनदाता ग्रुप के सदस्य धर्मेंद्र बलरिया का जन्म-दिन भी मनाया गया। इस दौरान केक काटकर ग्रुप के सदस्यों ने जन्मदिन को लेकर एक दूसरे के बीच खुशियां बांटी।
शिविर संचालन में  वी प्रोडक्शन टीम  का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा , रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि उप अधीक्षक पुलिस( ट्रैफिक) नीरज गुप्ता थे। रक्तदान शिविर के दौरान एमपी गंभीरा, हेमंत मैनपुरा ,अवधेश पीलूखेड़ा, पीहू मीणा ,सुरेंद्र अग्रवाल,  तारेश जोरवाल
 दीपक रातल, सोमा सुवालका ,गौरव सुवालका,  नीरज सुवालका, राहुल मीना,  सोनू जंगम  व संजय अधिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे
Previous Post Next Post