Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
      सवाई माधोपुर/ बौंली रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा ।भारतीय जनता पार्टी मंडल बौंली की ओर से डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120 वीं जयंती पर मांडा छात्रावास में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बौली भाजपा मंडल आईटी सैल प्रभारी विशाल राजौरा ने बताया कि  भाजपा मंडल अध्यक्ष रामअवतार  मीणा के नेतृत्व में मंडल महामंत्री मुकेश गोयल, रामकेश खटाणा,पुष्पेंद्र सिंह राठौड़,गोविंद जी भदोरिया ,रामसहाय  गुर्जर, विशाल राजौरा  मुरारी मंगल, और मंडल अध्यक्ष हनुमंत दीक्षित व मुकेश मीना आदि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने डा. मुखर्जी की याद में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना पौधारोपण किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री ओम प्रकाश डंगौरिया व भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश गोयल आदि भी उपस्थित रहे, जिनकी देखरेख में वृक्षारोपण कार्य को अमली जामा पहनाया गया। प्रशासनिक एडवाइजरी एवं सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के मद्देनजर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस को लेकर सीमित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को प्रदान की।
أحدث أقدم