Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
               सवाई माधोपुर@ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सवाई माधोपुर के मोर्चा कार्यकर्ताओं के द्वारा जिलाध्यक्ष हरिओम पटेल के नेतृत्व में किसान मोर्चा सम्मेलन वर्चुअल रैली मैं भाग लिया गया। सोशल मीडिया पर आयोजित रैली के मुख्य वक्ता भजनलाल शर्मा द्वारा सवाई माधोपुर एवं करौली के किसान मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से लाईव जनसंवाद कायम किया गया। शर्मा द्वारा सभी मोर्चा के कार्यकर्ताओं का वैश्विक महामारी के चलते किसान मोर्चा की ओर से जो आमजन के लिए सेवा कार्य किए गए, उसके लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज बैरवा एवं गिर्राज गुर्जर, शहर मंडल अध्यक्ष राजकुमार दाधीच, प्रवक्ता राजेश सैनी, उपाध्यक्ष रविशंकर सैनी, सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
أحدث أقدم