Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
जिंगल एवं गीतों के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश।
सवाई माधोपुर@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। सवाई माधोपुर जिला प्रशासन की ओर से संपूर्ण क्षेत्र में वैश्विक महामारी कोरोना के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे कोरोना जन- जागरूकता अभियान के अन्तर्गत गुरूवार को जागरूकता रथ मैनपुरा, अजनौटी, दुब्बी, देवली, भाडौती, बाटौदा, बरनाला, मलारना डूंगर, अमरगढ़ चौकी, तलावड़ा आदि गांव एवं कस्बों में पहुंचा तथा ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार करवाये गये इस रथ ने ऑडियों और वीडियो फिल्म, जिंगल के माध्यम से 2 गज दूरी, बार-बार हाथ धोने, घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाने और सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने का संदेश दिया। इस अवसर पर जागरूकता सामग्री का वितरण भी किया गया। शुक्रवार को जागरूकता रथ बिछोछ, पिपलाई, बामनवास, लिवाली, शफीपुरा, मीना कोलेता, जाहिरा व नारोली चौड़ आदि गांव व कस्बों में पहुंचेगा।
أحدث أقدم