महूकलाँ विकास समिति अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने बताया की आगामी दिनों में मोक्षधाम में विकास रूपी पंख लगाने के लिए सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि जब तक मोक्षधाम एक हरे-भरे बगीचे में नहीं बदल जाता तब तक महूकलाँ विकास समिति आपसी सहयोग से 365 दिन मोक्षधाम ज़ीर्णोद्धार कार्य में लगी रहेगी। मोक्षधाम में पानी की समस्या को दूर करने के लिए महूकलाँ तिराहे से मोक्षधाम के लिए नल कनेक्शन किया जाएगा, जिसमें लगभग 600 फिट पाइप व नल कनेक्शन सम्बंधित अन्य सामान की आवश्यकता होगी। इसलिए अध्यक्ष ने मोक्षधाम में नल कनेक्शन के लिए नल मिस्त्री को जि़म्मेदारी सौंपी। मोक्षधाम में लगभग 90 पट्टियां चढ़ी हुई है। अनुपयोगी सभी पट्टियों को आपसी सहयोग से बुधवार को उतारने का काम किया जाएगा।अध्यक्ष ने सभी का आभार प्रकट किया तथा महूकलाँ के लोगों से इस नेक और पुण्य कार्य में आगे आकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आग्रह भी किया।