Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
अजमेर/रामसर @पंचायत  रिंकूमावशिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के अधीनस्थ सभी विद्यालयों में शिक्षा विभाग द्वारा यूनिसेफ के के सहयोग से विद्यार्थियों को निरन्तर शैक्षिक विषय वस्तु से जोडे रखने और सरल व सहज तरीके से शिक्षण सामग्री विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए दूरदर्शन पर शिक्षा दर्शन का प्रसारण सोमवार से शुरू किया गया है इस कार्यक्रम के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा को दी गई राज्य सरकार के पड़ेगा राजस्थान तो बढ़ेगा राजस्थान की थीम पर यह कार्यक्रम शुरू किया गया है इसके तहत सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को ग्रीष्मकालीन अवकाश मैं शिक्षा से जुड़े रखने के लिए और बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए कक्षा 1 से 12:00 तक के विद्यार्थियों को गर्मियों की छुट्टियों में इसका लाभ दिलाने के लिए यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है इस कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन के चैनल पर दोपहर 3:00 से कक्षा 1 से 8:00 तक की अध्ययन सामग्री का प्रसारण किया जा रहा है 12:00 बजे से 2:30 बजे तक 9 से 12वीं तक की बच्चों के लिए इस कार्यक्रम का प्रसारण किया जा रहा है राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उदयपुर द्वारा इस कार्यक्रम की समय सारणी की घोषणा की गई है इस कार्यक्रम की जानकारी के लिए प्रधानाचार्य कंचन खोरवाल, मिश्री लाल माली, भगवती शर्मा, मुस्ताक अहमद, नेहा, रमेश चन्द मीणा, विनोद मीणा, श्रीराम कुमावत, बनवारी लाल तेली ने अभिभावकों को दूरभाष व व्हाट्स एप ग्रुप के माध्यम से इस कार्यक्रम की जानकारी दीबच्चो को बढ़ेगा ज्ञान लॉकडाउन के मार्च माह से बच्चे पढ़ाई से दूर हो गए हैं इनको वापस पटरी लाने व शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने, लम्बे समय से शिक्षा से दूर रहने वाले बच्चो में वापस शिक्षा की अलख जगाने, में यह कार्यक्रम लाभकारी सिद्ध होगा
أحدث أقدم