Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
 सवाई माधोपुर / मलारना डूंगर @ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार का गुरुवार को मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र का दौरा निर्धारित है। अबरार मलारना डूंगर पहुंच कर सर्वप्रथम सुबह 11 बजे उपखंड मुख्यालय पर स्थित पानी की टंकी चालू करवाने और थ्री फेस ट्रांसफर लगवाने को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न गली- मोहल्लों का भ्रमण करेंगे और जनता की समस्याओं से रूबरू होंगे। साथ ही बिजली- पानी की समस्याओं के निस्तारण का  प्रयास भी उनके द्वारा मौके पर ही किया जाएगा, ताकि लोक डाउन के चलते एवं भीषण गर्मी के दौर में आम जनता को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। बिजली पानी की समस्याओं के अवलोकन के साथ ही विधायक अबरार द्वारा भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयोजित उपखंड स्तरीय बैठक में भी हिस्सा लिया जाएगा। यहां प्रशासनिक अधिकारी एवं पंचायत समिति क्षेत्र के सरपंच के साथ विधायक द्वारा विभिन्न विषयों पर चर्चा- परिचर्चा कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
أحدث أقدم