Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
अजमेर /रामसर @रिपार्ट रिंकू खान । देशवाली मदद फाउंडेशन संस्थान राजस्थान की और से पार्षद सलीम मोहमद और संस्था के सदस्यों की मौजूदगी में आज किशनगढ़ में एक विधवा महिला को उसके परिवार के रोजगार में सहायता के लिए सिलाई मशीन व बच्चो की शिक्षा में सहायता के लिए नगद राशि देकर सहायता प्रदान की गई।  पार्षद वार्ड संख्या 3 सलीम मोहम्मद  ने बताया कि ऐसे आर्थिक कमजोर परिवारो की मदद के लिए संस्थान का कार्य काफी सराहनीय है और अभी लॉक डॉउन में भी संस्था द्वारा आर्थिक कमजोर परिवारो को खाद्यय सामग्री वितरण की गई और लोगो को कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान में भी संस्थान ने अहम भूमिका निभाई। देशवाली मदद फाउंडेशन के सदस्य इकबाल खान हरसोरी व इमरान खान मोहनपुरा ने बताया कि संस्थान राजस्थान के दस जिलों में आर्थिक कमजोर परिवारो की रोजगार में बच्चो की शिक्षा में व बच्चियों की शादी में मदद करती आ रही है व संस्था द्वारा ब्लड कम्पो का भी आयोजन किया जाता है जिससे जरूरत मन्दों को होस्पिटलो में ब्लड उपलब्ध हो सके हर महीना चार या पांच परिवारो की मदद संस्थान द्वारा की जाती है
أحدث أقدم