Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी@रिपोर्ट चन्द्रशेखर शर्मा। जिले के गंगापुर सिटी उपखंड मुख्यालय पर मानव सेवा संस्थान की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत शनिवार को शास्त्री पार्क व नसियां कॉलोनी में संस्था के सदस्यों द्वारा श्रमदान किया गया। मानव सेवा संस्थान के संरक्षक विजय गोयल ने बताया कि श्रमदान कार्यक्रम के तहत शास्त्री पार्क एवं नसियां कॉलोनी में सदस्यों द्वारा श्रमदान के चलते साफ -सफाई कर पेड़- पौधों को पानी दिया तथा उपस्थित सभी लोगों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई। संस्थान के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र दीक्षित व पार्षद लोकेश मीणा ने बताया कि शास्त्री पार्क लोगों की अथाह मेहनत का नतीजा है। मानव सेवा संस्थान ने कोरोना संकट में लोगों की सेवा कार्य करके शहर में मिशाल कायम की है। संस्थान के संरक्षक सुशील दीक्षित व विजय गोयल ने बताया की इस बार शहर में तुलसी वितरण व पौधारोपण का कार्य शहर के विभिन्न स्थानों पर किया जावेगा, जिसमें शहर की जनता का सहयोग लिया जाएगा।
संस्थान के महेंद्र दीक्षित के सानिध्य में 250 मास्क, शास्त्री पार्क के आसपास लोगों को वितरित किए गए।
भामाशाह गिर्राज प्रसाद के सहयोग से दाना-पानी परिंडा अभियान में श्री गोपाल गौशाला, ओसवाल चुंगी नाके के पास, दीनदयाल पार्क, शास्त्री पार्क एवं आसपास में अनेक परिंडे बांधे गए। इस मौके पर मानव सेवा संस्थान के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र दीक्षित, संरक्षक सुशील दीक्षित, पूर्व मनोनीत पार्षद प्रदीप सरकार, विजय गोयल, प्रमोद मोदी, चेतन माइक्रो, डॉ. मुकेश व्यास, पार्षद लोकेश मीना, दिनेश सैन, त्रिलोक शर्मा आदि उपस्थित थे।
أحدث أقدم