Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
  सवाई माधोपुर @ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। सवाई माधोपुर विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रही एवं भाजपा नेता आशा मीना के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण एवं स्वच्छता से जुड़े हुए विभिन्न कार्य संपादित किए गए। सर्वप्रथम युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन सैनी द्वारा पूर्व में भेंट की गई पानी की खेड़ों को विभिन्न स्थानों पर रखवाकर चालू करवाया गया। इसके अलावा पूर्व भाजपा जिला महामंत्री देवेन्द्र सिंह राठौड़ के निज निवास पर पानी की खेड़ रखवाई जाकर उसमें पशुओं के लिए पानी भरा गया और हरियाली का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया।
आशा मीणा ने टीम साथीयों  के साथ पौधारोपण कर भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन से विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपने घर के आस- पास या बगीचे में या अपने घर की बालकनी में  या फिर किसी सार्वजनिक स्थल पर कम से कम 5 फल या छायादार पौधे लगाने की विनम्र अपील की। आशा मीना ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि सभी लोग संकल्प ले की हर व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को प्रेरित कर कम से कम एक एक पौधा लगाने के लिए प्रोत्साहित करेगा,ताकी एक बेहतर, स्वच्छ और अधिक समृद्ध भविष्य बनाने की दिशा में हम सही तरीके से काम करें। इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह राठौड़, भाजपा जिला मंत्री हरि गुप्ता, शहर मण्डल अध्यक्ष श्रीचरण महावर,चंदन सिंह नरूका, रवि शर्मा, अल्का शर्मा, सुधीर शर्मा, रामु गौतम, शेलेन्द्र सिंह, प्रीतम सिंह चौधरी, रिया शर्मा आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
أحدث أقدم