Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
  सवाई माधोपुर/ टोंक @रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। टोंक- सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने विगत दिवस लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर जनता के अभाव- अभियोग सुने एवं आमजन से प्राप्त समस्याओं के निराकरण का भी भरोसा दिलाया। एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान सांसद जौनपुरिया ने जहां निवाई में अधिकारियों से विकास कार्य को लेकर फीडबैक प्राप्त किया, वही दिव्यांग व जरूरतमंद लोगों को  रसद सामग्री वितरित की। इसके अतिरिक्त भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए भाजपा एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाये। मुख्य रूप से सांसद कृषि मंडी पहुंच किसानों से रूबरू हुए और फसल बेचान को लेकर तथा उचित मूल्य नहीं मिलने की बात पर किसानों के दुख दर्द को समझते हुए चिंता व्यक्त की। कृषि मंडी परिषर में घूम-घूम कर सांसद ने विभिन्न फसलों की पैदावार, क्वालिटी तथा बेचान मूल्य के बारे में किसानों से विस्तार पूर्वक चर्चा की, और
मोदी सरकार के माध्यम से किसानों के हित में और अधिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।अच्छी फसल उत्पादन के चलते कुछ किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य सांसद द्वारा साफा पहना एवं माल्यार्पण कर सम्मानित भी किया गया इस दौरान वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं नगरपालिका कार्मिक तथा कृषि मंडी अधिकारी भी उपस्थित रहे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद जौनपुरिया सर्वप्रथम निवाई पहुंचे। यहां पहुंचकर नगरपालिका सभागार में अधिकारियों ओर पार्षदों के साथ अत्यावश्यक बैठक की, बैठक में शहर में पट्टे बनाने की समस्या जो की काफ़ी लम्बे अर्से से चली आ रही थी इसके चलते लोगों के पट्टे नहीं बन पा रहे थे के समस्या समाधान हेतु सांसद द्वारा जयपुर निदेशक उज्ज्वल सिंह राठौर से फ़ोन पर बात कर पट्टे बनाने की प्रक्रिया को शीघ्र अति शीघ्र शुरू करने एवं तत्काल प्रभाव से शहरवासियों को जमीन के पट्टे दिलाने के निर्देश दिए गए। बैठक में बिजली,पानी,सड़क और सफ़ाई को लेकर चल रहे कार्यों एवं आगामी समय में संपादित किए जाने वाले कार्यों पर भी चर्चाकर रणनीति तैयार की गई।। इसके अतिरिक्त सांसद जौनपुरिया द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दिव्यांगों को ड्राई खाद्य सामग्री का भी वितरण किया गया। यही नहीं जौनपुरिया द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए
नगरपालिका परिसर में पक्षियों के लिए  पीने के पानी की व्यवस्थार्थ  परिंडे भी बांधे गए। नगर पालिका परिषद कार्यालय में सांसद द्वारा मंगलवार को नव नियुक्त निवाई शहर मंडल अध्यक्ष अंकुर गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार भी किया गया।
أحدث أقدم