Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
किशनगढ @भेरूसिंह चौहान। कोरोना वायरस संक्रमण जागरूकता अभियान के तहत शहर के सरवाड़ी गेट से वाहन रैली को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  किशन सिंह भाटी  ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । पुलिस उप अधीक्षक किशनगढ़  पार्थ शर्मा मदनगंज थानाधिकारी  रोशन लाल सामरिया, शहर थाना मनीष चारण, गांधी नगर थाना  राजेश मीणा उप निरीक्षक  सीताराम खोईवाल यातायात प्रभारी भाग सिंह उप निरीक्षक 
सहित पुलिस के जवानों ओर सीएलजी सदस्यों ने  बस स्टैंड से पुलिस व प्रशासन के साथ मिलकर फ्लैगमार्च निकालकर जागरूकता का संदेश दिया गया । फ्लैगमार्च का जगह जगह विभिन्न सामाजिक ,व्यापारिक, संगठनों सहित किशनगढ क्लब द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया  ।

किशनगढ क्लब के सदस्यों द्वारा स्वागत करते हुवे 
किशनगढ क्लब ने किया फ्लैगमार्च का पुष्पवर्षा कर स्वागत ।
 किशनगढ़ ।  कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव व जागरूकता महाभियान के लिये शहर में प्रशासन व पुलिस द्वारा जागरूकता रैली व फ्लैगमार्च निकाला गया । जिसका किशनगढ क्लब द्वारा मुख्य चोराये पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया । इसके बाद क्लब के सदस्यों ने बाजार में कोरोना जागरूकता के पोस्टर दुकानों के बाहर लगाये गए । इस दौरान क्लब अध्यक्ष मोहित गर्ग, अभिषेक गोयल, बाबु म्हणोत, गोविंद राठी, एडवोकेट प्रदीप अग्रवाल, विनोद जैन,भैरुसिंह
सहित क्लब सदस्य रहे मौजूद ।
أحدث أقدم