Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
डॉ. शैल चतुर्वेदी ने पीएम केयर्स फंड में दिया 11 हजार रुपये का अंशदान।        सवाई माधोपुर/ गंगापुर सिटी@ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। वैश्विक कोरोना महामारी पर विजय पाने हेतु देश में प्रत्येक नागरिक अपनी क्षमतानुसार तन-मन व धन से सहयोग करने को तत्पर है। इस महामारी से लड़ने हेतु देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने व जरूरतमंद को सम्बल प्रदान करने के उद्देश्य से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी द्वारा गठित पी एम केएर्स फण्ड में सभी नागरिक अपना आर्थिक सहयोग बखूबी प्रदान कर रहे है। इसी कड़ी में सोमवार को गंगापुर शहर स्थित शास्त्री नर्सिंग हॉस्पिटल की संचालिका व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शैल शास्त्री द्वारा पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर को पीएम केएर्स में 11,000/ (ग्यारह हजार रुपये) का चैक साथ ही डॉ शास्त्री द्वारा शास्त्री नर्सिंग हॉस्पिटल के समस्त कर्मचारियों की ओर से भी 31,00/(इक्कतीस सौ रुपये) की राशि का चैक भेंट किया गया भाजपा मण्डल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि इस दौरान पूर्व विधायक गुर्जर द्वारा कोरोना महामारी के दौरान पी एम केएर्स के अंर्तगत देश को आर्थिक मजबूती देने हेतु अपना आर्थिक सहयोग देने हेतु वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ व शास्त्री नर्सिंग हॉस्पिटल संचालिका डॉ. शैल शास्त्री व उनके समस्त कर्मचारियों का साधुवाद ज्ञापित किया इस प्रकार सभी शहरवासियों द्वारा अपनी मन की भावना से आर्थिक सहयोग किया जाना वास्तव में सराहनीय कदम है इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मनोज बंसल, गोपाल बुकसेलर उपस्थित रहे
أحدث أقدم