Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
सवाई माधोपुर@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। सवाई माधोपुर जिले में कोरोना जन जागरूकता अभियान के चलते बुधवार को जागरूकता रथ चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति के धमूण, बिलोपा, इटावा, देवपुरा, गुणशीला, चौथ का बरवाड़ा, डिडायच, सारसौप आदि जगहों पर  पहुंचा तथा ग्रामीणों को कोरोना बचाव के सम्बंध में जानकारी दी।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार करवाये गये इस रथ ने ऑडियों और वीडियो फिल्म, जिंगल के माध्यम से 2 गज दूरी, बार-बार हाथ धोने, घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाने और सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने का संदेश दिया । इस अवसर पर जागरूकता सामग्री का वितरण भी किया गया। गुरूवार को जागरूकता रथ मैनपुरा, अजनौटी, दुब्बी, देवली, भाडौती, बाटौदा, बरनाला, मलारना डूंगर, अमरगढ चौकी, तलावड़ा गांवों में पहुंचेगा।
أحدث أقدم