अजमेर /रामसर@रिंकू खान । कस्बे मे रविवार शाम को अचानक 4.30 बजे आसमान मे टिडियो का दल उडता हुआ देखकर किसानो के होश उड गये यह टिड्डी दल तीन चार किलोमीटर लम्बा था जो कस्बे मे लगातार तीन घण्टे तक उडता रहा कभी तालाब के उपर, रामबाडी की तरफ, मावशिया की तरफ व केसरपुरा, कल्याणीपुरा की तरह उडता रहा टिड्डी दल के सुचना पर तुरन्त सहायक कृषि अधिकारी रामगोपाल मेघवशी, सनोद के कृषि पर्यवेक्षक सावरमल यादव, मावशिया की कृषि पर्यवेक्षक रेखा टांक व पटवारी गिरधारीलाल ने ग्रामीणो को जागरूक कर थालिया और पटाखे सहित ढोल, नगाडे बजाकर टिडी दल को भगाने का प्रयास किया जिसमे वो सफल भी रहे कस्बे से अन्य स्थानो के लिए टिड्डी दल रवाना हो गया वही कुछ टिड्डी दल रामसर के तालाब के पास व तिलाना के जगलो मे बेठने की सम्भावना नजर आ रही है जो समाचार लिखे जाने तक जारी थी वही कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी रामगोपाल मेघवशी सहित टीम द्धारा रात्री को भी लगातार जगलो मे टिड्डी दल को ढुढने मे लग रहे थे साथ ही केटल फार्म के पास सेवानिवृत रोडवेज परिचालक फेरिग्टन के फार्म हाउस व मकान के आस पास रात्री 8 बजे तक उड रही थी वही आस पास पडाव डालने के आसार नजर अा रहे थे वही निकटवर्ती ग्राम अहेडा बहेडा मे टिड्डी दल ने कपास की फसलो को नुकसान पहुचाया टिड्डी दल की सुचना पर सरपंच काली देवी चौधरी व सरपंच प्रतिनिधि व समाज सेवी पूर्व उपसरपंच रामसिंह चौधरी ने ग्रामीणो की सहायता से टिड्डी दल को भगाया साथ ही तुरन्त दवा का भी छिडकाव किया गया
