Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
     एसपी ने अवैध बजरी खनन और परिवहन रोकने के लिये थानेदारों को अधिक सक्रिय रहने, एसडीएम के निर्देशन में साझा कार्रवाई करने के दिए निर्देश।
सवाई माधोपुर@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। जिला स्तरीय अवैध खनन रोक समिति की सोमवार सुबह आयोजित बैठक के बाद पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली तथा अवैध बजरी खनन और इसके परिवहन को रोकने के लिये किये गये उपायों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।
पुलिस अधीक्षक ने सभी एसएचओ को निर्देश दिये कि जब्त ट्रैक्टर और बजरी को थाना परिसर में ले जाने के लिये समय पर ड्राइवर और वाहन उपलब्ध हो, इसके लिये थानावार उपलब्ध कॉंट्रैक्ट मशीनरी और ड्राइवरों का पूल तैयार करें, इनकी फोन डाइरेक्टरी तैयार करें। उन्होंने बताया कि अवैध खनन व परिवहन रोकने के लिये स्थानीय खुफिया तंत्र को पूर्ण अलर्ट के मोड पर रखें। कोई भी कार्रवाई करें तो यथासम्भव स्थानीय एसडीएम के नेतृत्व में करें और खान विभाग के सहायक अभियन्ता को भी साथ रखें ताकि मौके पर ही पूरी कानूनी प्रक्रिया सम्पन्न हो, अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गत 28 फरवरी से अब तक जिले में पुलिस ने राजस्थान पुलिस एक्ट में 27 ट्रैक्टर मय ट्रॉली और 4 डम्पर जब्त किये गये। मोटरवाहन एक्ट में 56 वाहन जप्त किये गये। 31 व्यक्तियों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 151 में कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त संयुक्त कार्रवाई में 20 ट्रैक्टर मय ट्रॉली जब्त किये गये। बैठक में अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत, सवाईमाधोपुर ग्रामीण क्षेत्र के उप अधीक्षक राकेश राजौरा, सिटी उप अधीक्षक नारायणलाल तिवाडी, सभी एसएचओ उपस्थित रहे।
أحدث أقدم