Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी उपखंड मुख्यालय पर बुधवार को कोरोना महामारी के कारण लोक डाउन-4 की स्थिति के बीच कृषि उपज मण्डी परिसर  में बीज व दवा निर्माता कम्पनी सिंजेन्टा की ओर से मण्डी में आए किसानों व मजदूरों को 500 फूड पैकिटों का वितरण किया गया। कम्पनी के मैनेजर बी.एस. गौतम ने किसान व मजदूर वर्ग को कोरोना महामारी के बारे में भी आवश्यक जानकारी प्रदान की। साथ ही सभी को मुंह पर मास्क लगाने, बार-बार साबुन से हाथ धोने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने की  भी उचित सलाह दी।
कम्पनी के अधिकृत वितरक विमल एन्टरप्राइजेज से विमल अग्रवाल एवं समस्त स्टाफ ने मिलकर सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
أحدث أقدم