Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। जिले के गंगापुर सिटी में शनिवार को एक बार फिर कोरोना का आंकड़ा बढ़ा। अकेले गंगापुर सिटी में एक साथ 15 नये पॉजिटिव केस आने से जहां जनता में हड़कंप मचा हुआ है वहीं प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। यह जिले के लिए अपने आप में बहुत ही चौकाने वाला आंकडा है। अब लोगों में कोराना को लेकर व्याप्त खौफ पहले से कहीं अधिक बढ़ चला है। इसके अलावा शहर में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। हाल ही मिली मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के हवाले से जारी लिस्ट में चूली की बगीची से 5, एकता कॉलोनी से 8, रेलवे स्टेशन के पास 1, करोली फाटक के पास 1 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।शहर में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना सही ढंग नहीं होने के कारण  कोरोना पॉजिटिव केसों में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। अब गंगापुर में कोरोना शीर्ष स्थान पर आ गया है।
 अब प्रशासन के सामने चुनौती बन गई है कि इन 15 लोगों के सम्पर्क में अब तक  कितने लोग आए होंगे, इससे जांच का दायरा बढ़ जाएगा।
أحدث أقدم