Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

माटी की महक अजमेर।अजयमेरु भवन निर्माण यूनियन के श्रमिकों द्वारा एकदिवसीय धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार गोरा ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को आध्यात्मिक शांति के साथ-साथ आपसी भाईचारे और एकजुटता को सुदृढ़ करना है।यात्रियों का दल अजमेर से रामदेवरा धाम के लिए रवाना हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्रमिकों ने उत्साह और उमंग के साथ बाबा रामदेव जी के भजन और जयकारे लगाए। यूनियन की ओर से यात्रा में शामिल श्रमिकों के लिए भोजन, पेयजल और अन्य व्यवस्थाएँ की गईं, जिससे सभी श्रद्धालु भक्त पूरी निष्ठा और आराम से यात्रा कर सकें।अध्यक्ष राजकुमार गोरा ने बताया कि भवन निर्माण कार्य करने वाले श्रमिक अपनी कठिन दिनचर्या और श्रमसाध्य कार्यों के बीच आध्यात्मिक यात्राओं के जरिए मानसिक शांति और नई ऊर्जा प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राएँ केवल आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि श्रमिकों को एकजुट करने और सामूहिक रूप से सकारात्मक वातावरण तैयार करने का भी माध्यम होती हैं।रामदेवरा पहुँचकर सभी श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव जी के दर्शन करेंगे और समाज तथा देश की उन्नति, श्रमिक वर्ग की खुशहाली और परिवारों के कल्याण की प्रार्थना करेंगे।इस अवसर पर यूनियन के कई पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे। यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न होने पर श्रमिकों ने संगठन के प्रति आभार जताया और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन जारी रखने का आग्रह किया



Previous Post Next Post