Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़ - श्री दशहरा मेला कमेटी संस्था द्वारा 2 अवटुम्बर गुरुवार को रविंद्र रंगमंच मैदान पर 51 फीट के रावण दहन का आयोजन किया जायेगा इस के साथ ही सांस्कृतिक, साहित्यिक, सामाजिक व खेलकूद के मनोरंजक कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा । कमेटी संयोजक प्रदीप अग्रवाल के अनुसार साय 6:00 बजे, स्थानीय रविंद्र रंगमंच मैदान पर 51 फीट के रावण और 25 - 25 फीट के कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलो का दहन होगा, इसके पश्चात नगर परिषद किशनगढ़ के सौजन्य से आकाश में सतरंगी आकर्षक आतिशबाजी करके विजया दशमी पर्व मनाया जाएगा।कमेटी के अध्यक्ष रमेश चांडक व गोपाल प्रधान के अनुसार इससे पूर्व साँवतसर में चल रही रामलीला से श्री राम लक्ष्मण सीता जी,हनुमान जी सहित श्रीराम सेना की शोभायात्रा रामलीला चौक सांवतसर से रवाना होकर बाईपास होती हुई मकराना चौराया, चुंगी चौकी, रेलवे ओवरब्रिज, पेट्रोल पंप से मुख्य चौराया होती हुई रविंद्र रंगमंच पहुंचेगी जहां मंच पर राम-रावण, लक्ष्मण-मेघनाथ के बीच युद्ध संवाद होगा और उसके पश्चात श्रीराम जी द्वारा रावण के पुतले की नाभि में अग्निबाण चलकर पुतले का दहन किया जाएगा।  समिति के प्रवक्ता श्री अनिल लढ़ा के अनुसार जलने से रावण का पुतला आंखें टिमटिमाकर, मुंह से आग निकालकर, चकरी व तलवार चलाकर उपस्थित जनसमुदाय का भरपूर मनोरंजन करेगा।कमेटी के निर्देशक विनोद पाटनी व सहसंयोजक रामेश्वर सोलंकी के अनुसार आतिशबाजी के तुरंत पश्चात आर ज्वेलर्स के सौजन्य से जोनी टोनी पपेट शो व इंडिया गोट टैलेंट के कलाकार संजय ढाका द्वारा उपस्थित समुदाय का हैरतअंगेज कारनामें दिखाकर मनोरंजन किया जाएगा | कमेटी के मोहित अग्रवाल जितेंद्र मारोठिया, राम प्रकाश शर्मा,सत्यस्वरूप अग्रवाल के अनुसार इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भागीरथ चौधरी केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री होंगे अध्यक्षता दिनेश सिंह राठौड़ सभापति नगर परिषद किशनगढ़ करेंगे। विशिष्ट अतिथि सीता वर्मा आयुक्त नगर परिषद किशनगढ़, मनोहर ताराणी उपसभापति, किशनगढ़, सीताराम साहू पूर्व सभापति व पार्षद सुशील अजमेरा होंगे तथा सम्माननीय अतिथि संदीप जी शर्मा, इषिप्त भारद्वाज, ईशान भारद्वाज, संजय भारद्वाज, रामेश्वर लाल शर्मा व निर्मल जी अग्रवाल होंगे।

Previous Post Next Post