माटी की महक न्यूज़ किशनगढ / @भैरुसिंह चौहान - सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री बालाजी मेला महोत्सव कमेटी द्वारा आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत बी आर जी रियल एस्टेट ग्रुप के सौजन्य से रंगीलो राजस्थान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति बी आर जी गुप के डायरेक्टर भोजराज गुर्जर, विशिष्ट अतिथि ठेकेदार प्रहलाद मालाकार का मेला कमेटी द्वारा माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेट कर साफा बधवा कर स्वागत सत्कार किया गया।कार्यक्रम की विधिवत शुभारम्भ के लिए आर डी एम डान्स गुप द्वारा गणेश वन्दना के साथ जय देव जय देव मंगल मुर्ति, कामना पूर्ति जय देव जय देव लम्बोदर तु विनायक एक दन्त तु मोरिया के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत किया। हिना दिलकुश द्वारा कान्हा थारे घुघरे मे राखुली। पायल मारी धीरे धीरे बाजेरे। ओ बन्ना थान घुघट मे राखु तो चुभ गयो नाक रो काटो। चालो चालो मडक्या वाला सेठ के रे.
सेठ सावरियो दिलवादी गाडी थार रे
आपा चाला मिडक्या सावरीया सेठ का दरबार मे।
उसके बाद अन्तरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकार अशोक पहाडिया ने राजस्थानी घुमर नृत्य के साथ अपने सर पर घडे रखकर कांच के गिलास पर चड के कांच के टुकडो पर जोरदार नृत्य की सुन्दर मनमोहक प्रस्तुती देकर श्रोताओ को नाचने के साथ तालीयो की गड़गड़ाहट के साथ वाह-वाही लुटी। इस के बाद एक के बाद एक कलाकार ने सुन्दर प्रस्तुती देकर कार्यक्रम को और अधिक भव्यता प्रदान की सोनु सैनी की जोरदार डान्स नृत्य गुर्जर मारो लाख रुपय्या रो घाघरो रे नृत्य किया।
कार्यक्रम की मशहूर फिल्म कलाकारा रेखा मेवाडा द्वारा
मारो तेजल सुपर डुपर पर जोरदार डान्स प्रस्तुत कर मेले मे पधारे सभी दर्शको को नाचने पर विवश कर दिया।
रंगीलो राजस्थान कार्यक्रम एक के बाद एक सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किये गये। कमेटी के मुख्य संयोजक चन्द्र प्रकाश बैद, कार्यालय अध्यक्ष प्रेम सागर शर्मा ने बताया की इसी मंच पर
7 सितम्बर रविवार को विशाल भजग संध्या का आयोजन रखा गया है। इस कार्यक्रम मे राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक छोटु सिंह रावणा द्वारा विशाल भजन संध्या का आयोजन मयुरा सिटी के सौजन्य से किया जायेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे कमेटी के सह संयोजक श्याम जोगड़, अध्यक्ष कैलाश रोकडिया, विजय शर्मा, प्रमेन्द्र जोशी, चन्द्र प्रकाश सोनी, ज्ञानेन्द्र सैनी, सुशील दाधीच, उमराव बाकलीवाल, मनीष राजपुरोहित, विक्रम जोशी, मनीष बन्जारा, लवसागर शर्मा, मोहित बरडिया कों कार्यभार सौपा गया है।





