माटी कि महक न्यूज़ किशनगढ़। 18 फरवरी, मालियों की ढ़ाणी गांधीनगर स्थित आर डी के एल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे सांस्कृतिक सप्ताह शीतोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। शिविर प्रभारी प्रकाश कुमार दायमा और पूजा परिहार ने बताया कि मंगलवार को आयोजित बोरी दौड़ के कनिष्ठ वर्ग के शिवाजी महाराज सदन के प्रेमचंद व वरिष्ठ वर्ग में महाराणा प्रताप सदन की प्रिया रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार चम्मच दौड़ में कनिष्ठ वर्ग के वीर प्रताप सिंह व वरिष्ठ वर्ग की खुशी जीनगर विजेता रही। इसी प्रकार एकल नृत्य में स्वामी दयानन्द सरस्वती सदन की विधि से ने कनिष्ठ वर्ग में तथा स्वामी विवेकानंद सदन की सा़ची कंवर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सामूहिक नृत्य में कनिष्ठ वर्ग में स्वामी दयानन्द सरस्वती सदन की निशा व करूणा कंवर व वरिष्ठ वर्ग में स्वामी विवेकानंद सदन की शिवानी राव व विशिष्ठा देवल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंगलवार को ही क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें स्वामी दयानंद सरस्वती सदन ने स्वामी विवेकानंद सदन को चार विकट से हराकर खिताब अपने नाम किया। सेपक टकरा में स्वामी दयानंद सरस्वती सदन ने 3 अंकों से स्वामी विवेकानंद सदन को हराकर विजयी रहा। चित्रकला प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में कुशाल भाट, वरिष्ठ वर्ग में करूणा राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर बिरदी चन्द मालाकार, कीर्ती पाराशर, रिंकल सेजू, मनीषा पुण्डीर, ललिता कंवर, खुशी प्रजापति, खुशबू शर्मा, सतीष भूपारिया, गोपाल गोस्वामी सहित अन्य लोग मौजूद थे।


