पहले दिन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन*
माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़।@भेरू सिंह चौहान , स्थानीय मालियों की ढ़ाणी गांधीनगर स्थित आर डी के एल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद व सांस्कृतिक सप्ताह *शीतोत्सव* का शुभारंभ सोमवार को हुआ। कार्यक्रम प्रभारी पूजा परिहार व प्रकाश कुमार दायमा ने बताया कि शीतोत्सव के प्रथम दिवस पर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाराणा प्रताप, स्वामी विवेकानंद, छत्रपति शिवाजी महाराज व दयानन्द सरस्वती सदन के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कनिष्ठ वर्ग में स्वामी विवेकानंद सदन के यश मालाकार को हराकर छत्रपति शिवाजी महाराज सदन के विनय जांगीड़ ने हराकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इसी प्रकार छत्रपति शिवाजी महाराज सदन के हिमांशु मालाकार ने दयानन्द सरस्वती सदन के रोहित सेन को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर बिरदी चन्द मालाकार, गोपाल गोस्वामी, कीर्ति पाराशर, पूजा मेघवाल, रिकंल सेजू, मनीषा पुण्डीर, खुशी प्रजापति, खुशबू शर्मा, ललिता कंवर, अन्नू प्रजापति, सतीष डाबरिया, आशुतोष कुमावत सहित अन्य लोग मौजूद थे। शीतोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को क्रिकेट प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। ये प्रतियोगिताएं कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में खेली जाएगी।







