Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



शिविर में 151 यूनिट रक्तदान किया गया 

माटी की महक किशनगढ़ - 31 जनवरी 2025 को होने वाली श्री श्रीयादें माता जयंती के उपलक्ष पर चार दिवसीय कार्यक्रम का किया गया आयोजन। जिसमें प्रथम दिवस पर मेहंदी व चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन। वही आज द्वितीय दिवस पर श्री श्रीयादें शक्ति सेना प्रजापति समाज द्वारा यज्ञनारायण जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन। श्री श्रीयादें शक्ति सेना प्रजापति समाज अध्यक्ष चेतन प्रजापति ने बताया कि रक्तदान शिविर प्रातः 10 बजे से शुरू हुआ दोपहर 3 बजे तक समापन किया गया जिसमें समाज के युवाओं ने बढ़चढकर लिया हिस्सा। वहीं महिला शक्ति ने भी आगे आकर रक्तदान देने में दिया पूर्ण सहयोग।  आयोजन के मुख्य अतिथि उप जिला कलेक्टर निशा साहरण आयुक्त सीता वर्मा, विधायक डॉ.विकास चौधरी, मार्बल एसोशियन अध्यक्ष सुधीर जैन, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विभाग संघ चालक अजमेर मुकेश अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नगर संघ चालक रामवतार अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहित खंडेलवाल,व जनप्रतिनिधि लोग पहुंचे शिविर में युवाओं का बढ़ाया हौसला। शिविर में लगभग 151 यूनिट रक्तदान किया गया। आयोजन के दौरान श्री श्रीयादें शक्ति सेना प्रजापति समाज अध्यक्ष चेतन प्रजापति, सुरेश प्रजापति, जसवंत प्रजापति, रमेश कुमार प्रजापति, राकेश प्रजापति, त्रिलोक प्रजापति, पार्षद प्रतिनिधि रामदेव प्रजापति,राजकुमार राजौरा, महेश प्रजापति, जीतू प्रजापति, राजू प्रजापति, गोपाल प्रजापति, कालू राम प्रजापति, महावीर प्रजापति, गोपाल प्रजापति (हाउंसिंगबोर्ड), भागचंद प्रजापति, किशनलाल प्रजापति, राजू प्रजापति (शहर), नाथू प्रजापति (ठेकेदार), रामकिशन प्रजापति,रमेशचन्द प्रजापति (शहर),रामसहाय प्रजापति, रवि प्रजापति, दिनेश प्रजापति।प्रजापति विकास समिति अध्यक्ष चतुर्भुज प्रजापति तथा श्री श्रीयादें शक्ति सेना महिला मण्डल मनीषा प्रजापति, माया प्रजापति, रेखा प्रजापति, सपना प्रजापति, कांता प्रजापति, भारती प्रजापति , पुष्पा प्रजापति आदि महिलाएं रही मौजूद।श्री श्रीयादें शक्ति सेना प्रजापति समाज द्वारा ब्लड बैंक के कर्मचारियों का प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मान।

 

Previous Post Next Post