Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने 192 यूनिट किया रक्तदान

माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़ /भेरूसिंह चौहान - श्री दशहरा मेला कमेटी संस्था व एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को अग्रसेन भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । रक्तदान शिविर स्वर्गीय श्रीमती भंवरी देवी सुराणा धर्मपत्नी मालचंद जी सुराणा व हर्ष सुराणा पुत्र रोहित सुराणा की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश चंद अग्रवाल अध्यक्ष, अग्रवाल समाज संस्था किशनगढ़ व विजय कुमार गोयल, महासचिव, अग्रवाल कन्या पाठशाला समिति व माहेश्वरी पंचायत संस्था के अध्यक्ष रामनारायण झंवर, समाजसेवी प्रदीप हेड़ा, शरद हेड़ा, अशोक बैंगानी कोलकाता, पारस बोथरा, रिखब कोठारी व रौनक घोड़ावत थे । वही रक्तदान शिविर के प्रायोजक मालचंद सुराणा, मनीष कुमार, रोहित कुमार, सुमित कुमार, काव्य कुमार व खुश सुराणाबंधु थे । रक्तदान शिविर में कुल 192 यूनिट रक्तदान रक्त वीरों द्वारा किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथियों ने मानव जीवन में रक्तदान का महत्व रेखांकित करते हुए रक्तदान से बढ़कर दूसरा कोई पुण्य नहीं माना व साथ ही सभी लोगों से जीवन में एक से अधिक बार रक्तदान करने का आग्रह किया गया। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं में सपत्निक रक्तदान करने का भी उत्साह देखा गया। रक्तदान शिविर में अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय, विद्यापति ब्लड बैंक अजमेर व राजकीय यझनारायण जिला चिकित्सालय चिकित्सा टीम की सेवाएं सराहनीय रही । रक्तदान शिविर में एचडीएफसी बैंक से जुड़े आशीष रावत, आशीष जोशी, विपुल जैथलिया, खुशबू जैन व रिया कंवर के अलावा रघुकुल पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल कांता यादव, निकिता वैष्णव, इंदू जायसवाल व सांवरमल कुमावत की भी विशेष भूमिका रही । इस दौरान दशहरा मेला कमेटी संयोजक प्रदीप अग्रवाल ने अगले वर्ष के रक्तदान शिविर के प्रायोजक के रूप में समाजसेवी स्वर्गीय श्री बालमुकुंद हेड़ा की पुण्य स्मृति में कैलाश चंद, प्रदीप कुमार व शरद हेड़ा के नाम की घोषणा की । रक्तदान शिविर में दशहरा मेला कमेटी संयोजक प्रदीप अग्रवाल, अध्यक्ष रमेश चांडक, गोपाल प्रधान, विनोद पाटनी, जितेंद्र मारोठिया, अतुल अग्रवाल, विजय अग्रवाल, राम प्रकाश शर्मा, मोहित अग्रवाल, शरद मारोठिया, अनिल लढढा, मनोज सोनी, दिनेश दरक, सत्य स्वरूप अग्रवाल, राजेश गुर्जर, मनीष अग्रवाल, धर्मचंद गोयल, जयेश कामदार, राकेश गोयल, पूर्व पार्षद राकेश शर्मा, पार्षद सुशील अजमेरा, धन्नालाल यादव, राजू सामरिया, घनश्याम कुमावत, शिव कुमार गोयल, सुरेश सुराणा, अशोक गोयल, पुखराज सिंह खेमावत, महेश बैणावत, दिनेश चंद्र अग्रवाल की भी सेवाएं सराहनीय रही।

Previous Post Next Post