Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 श्री अग्रसेन जयन्ती व श्री लक्ष्मीकांत भगवान के पाटोत्सव पर किये जाने वाले कार्यक्रमों पर निर्णय

अजमेर  ( रिपोर्ट राजवीर सिंह मझेवला ) श्री अग्रवाल पंचायत गंज धडा समिति अजमेर के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों की मीटिंग संस्था अध्यक्ष कैलाशचंद गोयल की अध्यक्षता में उनके प्लाजा सिनेमा के सामने स्थित कार्यालय पर आयोजित की गयी, इस अवसर पर संस्था की और से श्री अग्रसेन जयन्ती तथा श्री लक्ष्मीकांत भगवान के पाटोत्सव पर किये जाने वाले कार्यक्रमों पर विचार विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिये गये lसंस्था सचिव शैलेंद्र अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री लक्ष्मीकांत भगवान व श्री अग्रसेन महाराज के जयकारे के साथ मीटिंग प्रारंभ हुई तत्पश्चात सचिव शैलेंद्र अग्रवाल ने कार्यकारिणी की गत मीटिंग का कार्यवाही विवरण प्रस्तुत किया जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने अनुमोदन किया l कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने संस्था द्वारा गत दिनों आयोजित कार्यक्रम का आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया  बैठक में संस्था की सदस्यता के लिए प्राप्त 8 आवेदन पत्रों पर विचार विमर्श कर उन्हे स्वीकृति प्रदान की गयी lअध्यक्ष कैलाशचंद गोयल ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत करते हुए अग्रकुल प्रवर्तक श्री अग्रसेन महाराज की 5148वी जयन्ती व धड़े के गंज स्थित श्री लक्ष्मीकांत भगवान के मन्दिर के पाटोत्सव पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों से सुझाव आमन्त्रित किये lसंस्था अध्यक्ष कैलाशचंद गोयल व सचिव शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 3 अक्टुबर गुरुवार को श्री अग्रसेन महाराज की 5148वी जयन्ती के अवसर पर श्री अग्रसेन जयन्ती महोत्सव समिति की और से निकाली जाने वाली शोभा यात्रा जुलूस का श्री अग्रवाल पंचायत गंज धड़े की और से गाँधी बाजार, मदार गेट स्थित मै. छोटेलाल भिक्की लाल शर्बत वालों के यहाँ स्वागत कर श्री अग्रसेन महाराज की आरती की जायेगी तथा 5 अक्टुबर शनिवार को धड़े के गंज स्थित श्री लक्ष्मीकांत भगवान मन्दिर के पाटोत्सव के अवसर पर दोपहर 3:00 बजे से सुंदरकांड पारायण तथा भजन व शाम को 6:30 बजे आरती कर प्रसाद वितरित किया जायेगा lबैठक में संस्था अध्यक्ष कैलाशचंद गोयल, सचिव शैलेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, सह सचिव प्रवीण अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश गर्ग गोटा वाले, राजेंद्र मित्तल, रमेशचंद मालवीय, विनय गुप्ता, अनिल कुमार मित्तल, राकेश गुप्ता व बालकिशन मित्तल आदि सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किये lमटिंग का संचालन सचिव शैलेंद्र अग्रवाल ने किया अंत में अध्यक्ष कैलाशचंद गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया l


Previous Post Next Post