Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 अजमेर | रिपोर्ट राजवीर सिंह =भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा सदस्यता महाअभियान के तहत हाथीखेड़ा पंचायत मे सदस्यता को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई   ग्रामीणो को सदस्यता अभियान से संबंधित जानकारी देकर ऑनलाइन सदस्यता की प्रक्रिया को बताया गयाभाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि  25 सितंबर को जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर महासंपर्क अभियान के रूप मे बूथ स्तर के कार्यकर्ता घर-घर जाकर एक अभियान के रूप मे न्यूनतम 100 सदस्य एक दिन में बनाएंगे | इसको लेकर शहर जिला अजमेर ने पार्टी स्तर पर  संपूर्ण रचना पूर्ण कर ली है जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने बताया कि हमने इसको लेकर सभी 645 बूथों पर बूथ प्रवासी तय कर दिए हैं जो कल अपने-अपने बूथो पर जाकर प्रत्येक घर से संपर्क कर आम जन से पार्टी के विचार से जोड़ते हुए सदस्य बनाने का कार्य करेंगे इस क्रम में पार्टी के सातों मोर्चो द्वारा शहर के विभिन्न व्यापारिक मार्गों पर अलग से सदस्यता अभियान को लेकर टोलियां रवाना होगी जो प्रत्येक व्यापारी को भाजपा का सदस्य बनने के लिए आग्रह करेंगे | साथी कल सभी बूथों पर पंडित दीनदयाल जी के जीवन से संबंधित संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी

Previous Post Next Post