Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 माटी की महक किशनगढ़ । बुधवार 12 जून मध्य रात्रि को प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की धर्मपत्नी यशोदा बहन का उंझा से हरिद्वार की ओर जा रहे यशोदा बहन का निजी कार्यक्रम अल्प समय के लिए किशनगढ़ में हुआ, किशनगढ़ भारतीय जनता पार्टी नेता देव डूंगरी वार्ड नंबर 26 मंत्री दिनेश सोनी के निवास स्थान पर आगमन हुआ, जहां पारिवारिक कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल होकर यशोदा बहन का अभिनंदन एंवम स्वागत किया गया । व रात्रि भोज लेने के उपरांत यशोदा बहन अपने भाई और अपने भाभी के साथ हरिद्वार के लिए हुई रवाना इस अवसर पर दिनेश सोनी एवं परिवार वालों ने उन्हें चुनरी उड़ा कर एवं उनके भाई अशोक को शाल ओढ़ाकर श्रीफल व बनी ठनी किशनगढ़ चित्रशैली देकर अभिनंदन किया,इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एवं धर्मगुरु मयूरेश प्रकाशन के संस्थापक  स्वर्गीय पंडित रमेश चंद्र शर्मा , के सुपुत्र आचार्य जितेंद्र शर्मा ने यशोदा बहन को "बगलामुखी उपासना रहस्य"  एवं "साधक का सत्य" है पुस्तक सप्रेम भेट  की, इस अवसर पर दिनेश सोनी धर्मपत्नी तुलसी देवी सोनी, महेश सोनी राजेश्वरी सोनी,  विजय सोनी,  राकेश सोनी,   दिवाकर गौड़,  सत्यदेव शर्मा,  पंडित जितेंद्र शर्मा, एवं प्रणय शर्मा,  आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post