Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 किशनगढ़। भीषण गर्मी के चलते सामाजिक सेवा संकल्प फाउंडेशन के पक्षी मित्र प्रकल्प के तहत दाने के फीडर व पानी के परिंडे गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि संस्था द्वारा लगाए जाने वाले दाने के परिंडे स्वयं द्वारा बनाकर अनुपयोगी से उपयोगी वस्तुएं बनाने का संदेश दिया गया। ज्ञात हों की बाजार में मिलने वाले दाने के परिंडे 100 रुपए के लगभग का मिलता है जिसे एक तिहाई खर्च पर ही घर में बनाया गया। साथ ही वर्षभर चलने वाले इस प्रकल्प के दौरान उपखंड में पक्षियों के दाना परिंडे लगाने और रिफिलिंग का क्रम जारी रहेगा।युवाओं ने पक्षी मित्र प्रकल्प में 40 से 45 डिग्री की भीषण गर्मी के दौरान उत्साह के साथ 200 से अधिक दाने के फिडर और 100 पानी के परिंडे लगाए तथा 50 फिडर लोगो के घरों में बाटे। परिंडे लगाने व फीडर बांधने वालों में सहयोगी के रूप में न्यू हाउसिंग बोर्ड के साहिल गुलबानी, करन पारीक, कैलाश घारू, हिमांशु नाजवानी, उज्जवल पारीक, प्रियांशु नाजवानी सहित कई साथियों ने पक्षी मित्र बन लोगों को प्रेरित किया।

Previous Post Next Post