माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़ ।
एम. वी. एम. द फ्लाइंग बर्ड स्कूल राजा रेडी के बच्चों ने आज पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्थाओं का संकल्प लिया। पूरी गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों ने संकल्प लिया कि पूरी गर्मी वह पक्षियों के लिए दाने और पानी की व्यवस्थाएं करेंगे। जिससे बिना बोलने वाले जीव जंतुओं को भोजन व पानी की सुविधा मिल सके। विद्यालय की संचालिका श्रीमती रितु कंवर ने बच्चों को पक्षियों का हमारे जीवन में क्या प्रभाव पड़ता है उसके बारे में मार्गदर्शन दिया। किस प्रकार हमारे पर्यावरण को साफ करते हैं सुरक्षित रखते हैं इसमें पक्षियों का बहुत बड़ा योगदान है इस पर प्रकाश डाला एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें बताया गया कि किस प्रकार वन्य जीव भी हमारे लिए उपयोगी हैं। विद्यालय परिवार के सदस्यों के अलावा मां भारती रक्षा मंच के अध्यक्ष डॉ विनय सिंह,डॉ प्रवीण, डॉ मोहित पारीक ने भी संगोष्ठी में हिस्सा लिया। विद्यालय स्टाफ में कोमल सोनी, पूनम कंवर, उमंग कंवर चौहान, डॉ हर्षवर्धन सिंह, अमित पारीक पुनाराम मेघवाल नवल शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।



