Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



माटी की महक किशनगढ @भेरूसिंह चौहान ।  भारतीय मजदूर संघ जिला अजमेर के तत्वाधान में बुधवार को महिला सम्मेलन का आयोजन भारतीय बिल्डिंग मजदूर संघ कार्यालय मझेला रोड मदनगंज किशनगढ़ पर आयोजित हुआ ।  विश्राम मालाकार प्रदेश महामंत्री राजस्थान निर्माण मजदूर संघ विनीत कुमार जैन जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, आंगनबाड़ी अध्यक्ष विजय लक्ष्मी छीपा आराम शर्मा महामंत्री भारतीय बिल्डिंग मजदूर संघ हनुमान गुर्जर अध्यक्ष, रामलाल प्रजापति संगठन मंत्री आदि ने भगवान विश्वकर्मा भारत माता ओर श्रद्धेय ठेंगड़ी जी के चित्र पर माल्यार्पण ओर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मृदुला व्यास ने महिला सशक्तिकरण ओर समृद्ध भारत के विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला  महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी किशनगढ़ की अध्यक्ष नीतू बलदवा ने भी सम्बोधित किया ओर 9अप्रेल को होने वाली कलश यात्रा में ज्यादा से ज्यादा मातृशक्ति को आने का भी आग्रह किया मंच संचालन आचार्य आराम शर्मा एवं विजयलक्ष्मी छिपा ने किया कार्यक्रम में हनुमान गुर्जर,राम लाल प्रजापति, प्रभूलाल माली,नरेश शर्मा, अध्यक्ष विद्युत , रामगोपाल,राजेश सैन,हेमलता वर्मा,बरखा संतोष पारीक रजनी बाला,किरण शर्मा,इन्द्रा शर्मा आदि 101महिलाओं ने भाग लिया कार्यक्रम भारतीय बिल्डिंग मजदूर संघ के सोजन्य से सम्पन्न हुआ ।




Previous Post Next Post