Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 संभागीय आयुक्त ने दिखाई एम्बुलेंसों को हरी झंडी

माटी की महक न्यूज़ बीकानेर । भरतपुर अपना घर आश्रम की विचारधारा के अनुरूप कोई भी आश्रयहीन असहाय बीमार सेवा एवं संसाधनों के अभाव में दम ना तोडे के क्रम में अपनाघर आश्रम रानीबाजार एवं अपनाघर वृद्धाश्रम द्वारा संचालित एम्बुलेंस को संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने बताया कि अपनाघर के का यह प्रकल्प निश्चय ही असहाय व बीमार लोगों के लिए जीवनदायक सिद्ध होगा | सिंघवी ने अपनाघर वृद्धाश्रम का अवलोकन कर यहाँ आवासित प्रभुजनों से बात की तथा आश्रम की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और अपनाघर आश्रम में सेवारत पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की |अपनाघर आश्रम अध्यक्ष अनंतवीर जैन ने बताया कि यह अभियान अपना घर आश्रम भरतपुर तथा सामाजिक न्याय अधिकारीता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में संचालित किया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक उम्र के असहाय, लावारिस,  बीमार प्रभु जनों की संबधित थाने में सूचना दर्ज करने के उपरांत रेस्क्यू किया जा सकेगा तथा इसमें सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग ऐसे प्रभुजनों को चिन्हित करेंगे तथा रेस्क्यू कर लाए गये प्रभुजी को आश्रम में लाकर सभी आवश्यकताएं सेवाएं जैसे आवास, चिकित्सा , भोजन के साथ जीवन यापन की सभी आवश्यकताएं उपलब्ध कराई जाएगी | अपनाघर वृद्धाश्रम सचिव अशोक मूंधड़ा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य है कि कोई भी असहाय, लावारिश बीमार सड़कों पर दम तोड़ने को मजबूर ना हो | बीकानेर जिले में निर्मित अपनाघर आश्रम की एम्बुलेंस पूरे बीकानेर में चक्कर लगाएगी और जहां कहीं भी असहाय, लावारिश प्रभुजन होंगे उनको रेस्क्यू कर अपनाघर आश्रम में लाया जाएगा | संस्था द्वारा पीड़ित मुक्त राजस्थान बनाने के उद्देश्य से यह अभियान प्रदेश भर में स्थित अपनाघर आश्रमों द्वारा चलाया जा रहा है | इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग उपनिदेशक एल.डी. पंवार, भरतपुर अपनाघर आश्रम के दीपक गुप्ता, नरेश मित्तल. पवन पचीसिया, मनमोहन अग्रवाल आदि उपस्थित हुए |

Previous Post Next Post