Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक






 
वार्षिकोत्सव व बोर्ड कक्षाओं को विदाई समारोह आयोजित
माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़। स्थानीय मालियों की ढाणी, गांधीनगर स्थित आर डी के एल सीनियर सेकेंडरी स्कूल व स्टार कीड्स पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव व बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। स्टार कीड्स पब्लिक स्कूल की निदेशक श्रीमती पिंकी सांखला ने बताया कि दोनों विद्यालयों के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशनगढ़ ब्लॉक के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अमृतराज सैनी व विशिष्ट अतिथि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय दादिया के प्रधानाचार्य रामकिशन जाट थे।  सैनी ने बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों और मुख्य बातों की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि जाट ने विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने तथा हर हाल में हौंसला रखने की सीख देते हुए अच्छे अंक लाने के लिए लेखन पर ध्यान देने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष स्थानीय शाला के प्रधानाचार्य बिरदीचन्द मालाकार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इससे पूर्व सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्टार कीड्स पब्लिक स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा, योद्धा बन गई मैं, जिनको होती है बेटियां, रंगीलो म्हारो राजस्थान सहित अन्य गीतों पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी प्रकार आर डी के एल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और शिक्षाप्रद कहानियों के प्रस्तुतीकरण के विद्यार्थियों और अभिभावकों को रोमांचित कर दिया। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को उनके जूनियर विद्यार्थियों के द्वारा मुंह मीठा कराते हुए उपहार दिए गए। साथ ही वर्ष पर्यन्त विभिन्न प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में प्रकाश कुमार दायमा, गोपाल गिरि गोस्वामी, नीरज दाधीच, अशोक गहलोत, कृष्णकांत गुंजल, सोनू शर्मा, पुष्पा सैनी, खुशबू शर्मा, गुलनाज बानो, मनीषा पुण्डीर,कीर्ति पाराशर, सीमा शर्मा, ललिता परिहार, पूजा पडियार, मेघा खत्री, नमृता राठौड़, कोमल राव सहित अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 की छात्रा रितु सैनी व मोनिका सोलंकी एवं खुशी प्रजापत ने किया।

Previous Post Next Post