Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
जिले में 2 व्यक्तियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन और आमजन के चेहरों पर खिंची चिंता की लकीरें
सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा।वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण ने एक बार फिर सवाई माधोपुर जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। जिसके चलते आम जनता में कोरोना को लेकर कर एक बार फिर भय का माहौल पैदा होने लगा है। सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी उपखंड मुख्यालय पर बुधवार को दो और कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद अब गंगापुर शहर व वजीरपुर परिक्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव की उपस्थिति को देखते हुए उपखण्ड क्षेत्र  में स्थित नगरीय सीमा चामुण्डा माता मंदिर के पास, चूलीगेट तथा उपखण्ड क्षेत्र वजीरपुर में स्थित वजीरपुर परिक्षेत्र में धारा 144 के तहत जीरो मोबिलिटी (कर्फ्यू) लगा दिया गया है।
जिला कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के अनुसार  उपखण्ड क्षेत्र गंगापुर सिटी की नगरीय सीमा तथा उपखण्ड क्षेत्र वजीरपुर को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है।
चामुण्डा माता मंदिर के पास वाला परिक्षेत्र, जिसमें कर्फ्यू रहेगा वो इस प्रकार है-  अन्दर आने वाला समस्त परिक्षेत्र। इसी प्रकार वजीरपुर में खरेडा रोड पर गणेश वगैरा की हवेली तक, खारा कुआ वाला रास्ता, सेड रोड वाला रास्ता, मालिया वाला रास्ता तक के परिक्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर कर्फ्यू लगा दिया गया है।
Previous Post Next Post