Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 बीकानेर  । जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, सचिव वीरेंद्र किराड़ू, नरेश मित्तल एवं अनंतवीर जैन ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को बीकानेर से दिल्ली जाने वाली हवाई सेवा को पुनः शुरू करवाने की मांग का ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में बताया गया कि बीकानेर में केवल एकमात्र ही दिल्ली के लिए हवाई सेवा थी जिसको भी बंद कर दिया गया जिससे अपने व्यापारिक अथवा निजी कार्यों से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है | साथ ही यह फ्लाइट सप्ताह में सात दिन चले । फ्लाइट का एक तरफ का किराया लगभग 4000 रु से ज्यादा नहीं होना चाहिए क्योंकि विंटर शेड्यूल में 3500 रु किराए में फ्लाइट लोड बहुत अच्छा रहा था । फ्लाइट का दिल्ली से डिपार्चर का समय भी प्रात: 11 बजे होने से देश के किसी भी हिस्से से यात्री दिल्ली पहुंच कर अगले गंतव्य की फ्लाइट पकड़ सकता है खासतौर से इससे फ्लाइट लोड भी बढ़ेगा । साथ ही एलाइंस एयर को बीकानेर अहमदाबाद रूट पर भी फ्लाइट जल्द से जल्द आरम्भ करने के लिए अनुशंसा की जाए अथवा अहमदाबाद जोधपुर फ्लाइट को बीकानेर तक बढ़ाया जावे | इस के अतिरिक्त नवंबर माह से बंद हुई एचपीसीएल एवम आईओसीएल से फ्लाइट इंधन भरने की सविधा को भी पुनः आरम्भ करवाया जावे ।

Previous Post Next Post